लुधियाना| चंडीगढ़ रोड कोहाड़ा चौक स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 16 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विशाल श्याम संकीर्तन का आयोजन ट्रस्टी प्रदीप मित्तल, संदीप अग्रवाल, एलआर मित्तल, अनिल मित्तल की अध्यक्षता में सायं 7 बजे से बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। जानकारी देते हुए ट्रस्ट सदस्यों ने बताया कि जन्माष्टमी पर तृप्ति लढा जयपुर और श्याम लाडली प्रिया गुप्ता भोपाल वालो द्वारा श्याम बाबा का गुणगान किया जाएगा। इस दौरान ठाकुर जी का देसी और विदेशी फूलों से श्रंगार किया जाएगा। विशेष रूप से बाहर से आए कारीगरों द्वारा पूरे मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जोकि आकर्षण का केंद्र होगा। ट्रस्ट सदस्यों ने बताया कि जन्माष्टमी पर पूरे दिन मंदिर के पट खुले रहेंगे। ट्रस्ट की ओर से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया जाएगा।


