महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाला काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना अजनाला पुलिस ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान अकाशदीप सिंह निवासी तलवंडी रायदादू के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया 2021 में उसकी शादी हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं। आरोपी का उसके घर आना-जाना था। वह उसे अवैध संबंध बनाने के लिए कहता था मगर वह मना कर देती थी। आरोपी ने पति और बच्चों को जान से मार देने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद उसे काबू कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *