अमृतसर| जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग ने जल शक्ति और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान को आजादी का जश्न, स्वच्छता के साथ अभियान की शुरुआत की। एक्सई-एन चरणदीप सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों को स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल के प्रति जागरूक किया गया। गांवों में जल आपूर्ति योजनाओं, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं और साझा शौचालयों की सफाई की गई। विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपने गांव व आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ ली स्वच्छता संबंधी बाल चित्रकारी का आयोजन किया गया।


