अमृतसर| डीएवी कॉलेज की छात्रा संदीप कौर ने एमएससी मैथ्स के दूसरे समेस्टर में यूनिवर्सिटी में 9.2 सीजीपीए लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं गरिमा शर्मा ने 8.6 सीजीपीए और हरप्रीत ने 8.4 सीजीपीए प्राप्त करके कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह जानकारी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने सांझा की।इस अवसर पर प्रो. मीनू अग्रवाल, प्रो. आशु विज, प्रो. विक्रम शर्मा, प्रो. शिवानी, प्रो. पलक और प्रो. पावनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


