अकाली बाबा फूला सिंह एनआरआई सराय में पहुंचे हैडग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री हरमंदर साहिब के हैडग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह अकाली बाबा फूला सिंह एनआरआई निवास में पहुंचे, जहां उनका प्रसिद्ध समाज सेवक डॉ. हरमीत सिंह सलूजा और बुर्ज साहिब बाबा भगत सिंह की ओर से स्वागत किया गया। ज्ञानी रघबीर सिंह ने देश विदेश में बैठी संगत से अपील की कि वह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शताब्दी समागम को श्रद्धा व धूमधाम के साथ बड़े स्तर पर मनाएं। इस दौरान उन्होंने समाज सेवक सलूजा के परिवार की ओर से समाज के प्रति की जा रही सेवाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदर साहिब में माथा टेकने आने वाली संगतों की रिहायश के लिए इस परिवार की ओर से अकाली बाबा फूला सिंह जी एनआरआई निवास और श्री गुरु अंगद देव जी निवास संगत की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिखी के प्रचार के साथ-साथ मानवता की भलाई के लिए कई मेडिकल कैंप और वातावरण को बचाने के लिए कई जगह पौधे लगाए और लोगों में पौैधों का लंगर आदि लगाते है। इस मौके पर बाबा बोता सिंह की जत्थे की ओर से श्री सुखमनि साहिब जी के पाठ किए गए और फूलों की वर्षा करके जत्थेदार का स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *