अमृतसर| डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के पूर्व डिस्ट्रिक जनरल सेक्रेटरी और अध्यापक आगू लखविंदर सिंह गिल गांव संहसरा खुर्द को गहरा सदमा लगा है। पहले उनकी भतीजी विनरदीप कौर बीमारी के चलते देहांत हो गया और उसके बाद आस्ट्रेलिया में उनकी भाबी सुखबीर कौर की मृत्यु हो गई। इस दुख की घड़ी में अलग-अलग अध्यापक, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक जत्थेबंदी के आगुओं ने समूह गिल परिवार के साथ दुख व्यक्त किया। फ्रंट के स्टेट वित्त सेक्रेटरी कम जिला प्रधान अश्वनी अवस्थी की अध्यक्षता में डीटीएफ पंजाब जिला ईकाई की अहम बैठक हुई। इस मौके पर अमरजीत सिंह भल्ला, अमरजीत सिंह,सुखराज सिंह सरकारिया, जरमनजीत सिंह, आदि मौजूद थे।


