हड़ताल का असर…:बिजली बिल जमा नहीं हो रहे फॉल्ट ठीक होने में देरी पर किसानों का प्रदर्शन

अमनदीप सिंह | अमृतसर मांगों को लेकर पावरकॉम ज्वाइंट फोरम की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही, वहीं फोरम के नेताओं ने हड़ताल 2 दिन आगे बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दी है। इससे पावरकॉम मैनेजमेंट और अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। हड़ताल के चलते आम जनता को बुधवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ज्वाइंट फोरम के बैनर तले बार्डर जोन में 55 प्रतिशत मुलाजिम हड़ताल पर हैं, जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में कैश काउंटर बंद रहे। लोगों को बिजली बिल ठीक कराने और बिल जमा करवाने में परेशानी आई। वहीं दूसरी ओर तरनतारन के रसूलपुर 66 केवी बिजली घर से चलने वाले रसूलपुर गांव की बिजली बंद हो गई। फॉल्ट ठीक होने पर देरी पर गुस्साए किसानों ने बिजली मंत्री और सरकार के खिलाफ रोष जताया। जबकि मजीठा रोड कैटा​िगरी 2 इंडस्ट्रियल एरिया में एक ट्रक ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी, जिससे इंडस्ट्री एरिया की बिजली 5 घंटे तक बंद रही। वहीं बिल जमा कराने में आ रही परेशानियों का उपभोक्ताओं को कहना है कि विभाग को वैकल्पिक इंतजाम करना चाहिए। पावरकॉम ने सब डिवीजनों में नोटिस चिपकाए गए हैं कि बिल संबंधी कोई भी जानकारी हाल गेट मुख्य कार्यालय से ली जाए। सुल्तानविंड, माल मंडी सहित कई सब डिवीजनों में बिजली बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं को बिना बिल जमा कराए लौटना पड़ा। इससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यदि कर्मचारी हड़ताल पर हैं, तो विभाग को वैकल्पिक प्रबंध करने चाहिए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *