बलौदाबाजार जिले में एक व्यक्ति को प्रताड़ित करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुकेश कुमार कंडरा (23) को अरेस्ट किया गया है। यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम लखमईसती कटगी का है। बहू कुसुम साहू की शिकायत के मुताबिक, 31 मार्च 2025 को दोपहर 3:30 बजे कुछ लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने ससुर चंद्रिका प्रसाद साहू को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद चंद्रिका प्रसाद ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। 4 आरोपी पहले ही हो चुका हैं गिरफ्तार इस मामले में कसडोल पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पांचवां आरोपी मुकेश कंडरा फरार था। पुलिस ने गवाहों और अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद मुकेश को हिरासत में लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को प्रताड़ित करने की बात स्वीकार की। इस मामले में पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 108, 190 और 191(2) BNS के तहत केस दर्ज कर आरोपी को 13 अगस्त को मुकेश को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


