अमृतसर | खालसा कॉलेज फॉर वुमेन को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ‘ईट राइट कैंपस’ पहल के तहत प्रतिष्ठित 5 स्टार रेटिंग प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में आयोजित विशेष समारोह में एडीसी रोहित गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। इस संबंध में खालसा विश्वविद्यालय की अकादमिक डीन डॉ. सुरिंदर कौर ने बताया कि यह मान्यता 31 मार्च 2025 से 30 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए मान्य है । इस अवसर पर डॉ. सुरिंदर कौर ने उक्त उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की ।


