बरनाला में गाड़ी से लटका मिला व्यक्ति का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, कुछ दिन पहले युवकों से हुआ था झगड़ा

पंजाब के बरनाला में आज यानी गुरुवार को एक ड्राइवर का शव माल ढोने वाली गाड़ी से लटका हुआ मिला। घटना कालेके गांव में भिक्खी रोड की है। मृतक की पहचान गांव अस्पाल कला के 38 वर्षीय सतपाल सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई गुरतेज सिंह ने बताया कि सतपाल पिछले कुछ समय से परेशान था। धनौला के कुछ लोगों के साथ उसका विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले उन लोगों ने उसके साथ धक्का-मुक्की भी की थी। धनौला पुलिस स्टेशन के प्रभारी जगजीत सिंह के अनुसार, गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिवार के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *