अमृतसर | सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने कारोबारियों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राथमिकता पर निपटारा कराया जाएगा। कटरा जैमल सिंह वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मार्केट में आ रही मुश्किलों का मुद्दा उठाया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह चौहान ने सीनियर डिप्टी मेयर को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निपटारा कराने में खुद मौके पर पहुंचती हैं।


