कैबिनेट मंत्री और डीसी ने 18 नव नियुक्त पटवारियों को पत्र बांटे

भास्कर न्यूज | अमृतसर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने मिनी सचिवालय में 18 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। जिसमें 5 युवतियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 18 महीने का अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा कर चुके इन पटवारियों को नियमित पटवारियों के रूप में फील्ड में तैनात किया जा रहा है। सीएम भगवंत सिंह मान ने साल-2023 में राजस्व पटवारियों की भर्ती के बाद योग्यता के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को जिले आवंटित किए थे। नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को पटवार स्कूल में एक वर्ष का प्रशिक्षण और 6 महीने का फील्ड प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे अपनी सुविधा से ज़्यादा जनहित को प्राथमिकता दें। जनता के कामों को प्राथमिकता के आधार पर करें। आप सरकार सूबे से भ्रष्टाचार के अभिशाप को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकारी कर्मचारियों का भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पटवारियों के अन्य पदों पर भी जल्द ही भर्ती की जाएगी। डीसी साक्षी साहनी ने पटवारियों को कहा कि वे पूरी निष्ठा व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। पटवारियों की नियुक्ति लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *