छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी लगातार धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार की रात जंगल से निकले हाथियों ने खेतों में घुसकर 22 किसानों की फसल चौपट कर दी। एक कच्चे मकान को भी क्षतिग्रस्त किया। दरअसल, रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज में 3 मादा और 4 शावकों का दल जोबी परिसर के नंदगांव पहुंचा। रात में खेतों में घुसकर हाथियों ने 6 किसानों की धान की फसल को रौंद डाला। ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद हाथी सुबह तक खेतों में डटे रहे, फिर जंगल लौट गए। वन विभाग सुबह नुकसान का आकलन कर रहा है। धरमजयगढ़ में 17 जगह नुकसान धरमजयगढ़ वन मंडल के विभिन्न रेंजों में हाथियों ने 17 स्थानों पर फसलों को नुकसान पहुंचाया। जिले में 175 हाथियों की मौजूदगी जिले के दो वन मंडलों में कुल 175 हाथी मौजूद हैं।


