गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रशासनिक फेरबदल:मरवाही की नई SDM बनी निकिता मरकाम; विक्रांत अंचल को पेंड्रारोड की जिम्मेदारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने नए अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के 30 जुलाई 2025 के आदेश के अनुसार, निकिता मरकाम को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सह अनुविभागीय दंडाधिकारी मरवाही का प्रभार दिया गया है। विक्रांत कुमार अंचल को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सह अनुविभागीय दंडाधिकारी पेंड्रारोड का प्रभार सौंपा गया है। विक्रांत अंचल को जिला सत्कार अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति अस्थायी रूप से की गई है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस फेरबदल में डिप्टी कलेक्टर ऋचा चंद्राकर और प्रफुल्ल रजक को जिले से रिलीव कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुकुल खेल मैदान पेंड्रारोड में 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह में विधायक धरम लाल कौशिक ध्वजारोहण करेंगे। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे की उपस्थिति में पूरे कार्यक्रम का रिहर्सल हुआ। इसमें ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन शामिल था। प्लाटूनों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। प्लाटून कमांडरों से परिचय के बाद आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण और फोटो सेशन भी हुआ। पूर्वाभ्यास में पुलिस अधीक्षक एस आर भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे मौजूद थे। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गोपेश मनहर भी उपस्थित थे। इसके अलावा लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वास्थ्य, वन, उद्यान, उद्योग और खनिज विभाग के जिला अधिकारी भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 387वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन सनातन हिन्दू समाज और राठौर क्षत्रिय समाज नर्मदांचल द्वारा नया बस स्टैंड दुर्गादास राठौर चौक पेण्ड्रा में किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा और नगरपालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री जायसवाल ने राष्ट्रवीर दुर्गादास की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और ध्वजारोहण भी किया। उन्होंने कहा कि दुर्गादास जी पूरे भारत के लिए वीरता और गौरव का प्रतीक हैं। कार्यक्रम की शुरुआत गौरेला के मरही माता मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद मरही माता गौरेला से नया बस स्टैंड पेण्ड्रा तक शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भंवर सिंह गोवाश, पवन पैकरा और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *