रात साढ़े 10 बजे तक चली निगम मुख्यालय में बैठक:बृजमोहन बोले -15 साल निगम में कांग्रेस ने व्यवस्था बिगाड़ी, अब हम सुधारेंगे

रायपुर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नगर निगम अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। बुधवार (13 अगस्त) रात करीब साढ़े 3 घंटे चली इस बैठक में सांसद ने सख्त निर्देश दिए कि अगले 15 दिन में मेन रोड पर दुकान के बाहर कब्जा कर सामान रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात सुचारू रहे। बैठक शाम 7 बजे से रात 10.30 बजे तक चली। बृजमोहन अग्रवाल ने दैनिक भास्कर को बताया कि पिछले 15 साल में नगर निगम में कांग्रेस की सरकार रही और उन्होंनें पूरी व्यवस्था को तहस नहस कर दिया है। इसलिए हम व्यवस्थाओं को सुधार रहे है। लोगों को अच्छी सुविधा मिले इसलिए यह बैठक आयोजित की गई थी। मूलभूत सुविधा पर जोर बैठक में सफाई, बिजली और पानी की समस्या के मुद्दे सांसद ने सभी को निर्देश दिया है कि यह बहाना अब नहीं चलेगा कि यह काम नगर निगम का है और वह स्मार्ट सिटी का है। जो बेसिक है वह सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि वार्डों की समस्या और उसका समाधान कैसे हो सकता है, इस कार्यप्रणाली पर ध्यान दिया जाए। बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि नगर निगम स्वायत्तशासी संस्था है। यहां के सभी निर्णय महापौर और एमआईसी के साथ मिलकर लिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की बहानेबाजी अब बर्दाश्त नहीं होगी और हर विभाग को तय समय में काम करना होगा। टैक्स को लेकर वन टाइम सेटलमेंट स्कीम टैक्स को लेकर अग्रवाल ने निगम आयुक्त को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टैक्स जमा नहीं करने वाले लोगों पर जो चक्रवृद्धि ब्याज लगाया जाता है। उसे माफ करने के बारे में नगर निगम विचार करें। अग्रवाल ने कहा कि चक्रवृद्धि ब्याज हट जाएगा तो नगर निगम को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। सांसद ने कहा कि एकमुश्त टैक्स राशि जमा करने की योजना बनाए ताकि लोग अपने बकाया टैक्स जमा सकेंगे और निगम को भी तुरंत राजस्व मिल जाएगा, जिससे विकास कार्यों की गति तेज होगी। कंप्यूटराइज्ड डेटा तैयार करें बैठक में महापौर मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर में अवैध निर्माण और कब्जे को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी जोन अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें। निजी कॉलोनियों में रहवासियों को पेयजल उपलब्ध कराना निगम की जिम्मेदारी है। इसके लिए जलस्रोत की जानकारी लेकर कंप्यूटराइज्ड डेटा तैयार करें और जलभराव की समस्या दूर करने नालों की ठोस कार्य योजना बनाई जाए। बता दें कि 6 माह बाद फिर सांसद समीक्षा बैठक लेंगे। 3 विधायक रहे मौजूद बैठक में विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, निगम कमिश्नर विश्वदीप, निगम नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू, समस्त एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, निगम के अपर एवं डिप्टी कमिश्नर, मुख्य अभियंता, नगर निवेशक और विभिन्न विभागों के प्रभारी अधिकारी मौजूद थे। विधायक सोनी ने विशेषज्ञ आर्किटेक्ट्स की मदद से ड्रेनेज, वाटर, पाइपलाइन और अंडरग्राउंड केबलिंग सिस्टम में सुधार करने, विधायक साहू ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण हटाने अभियान। विधायक मिश्रा ने सफाई, पानी, लाइट, सड़क कार्यों को प्राथमिकता और यातायात सुगम बनाने पर जोर दिया है। सांसद ने इन मुद्दों पर दिए गए निर्देश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *