मोहाली में प्राइवेट अस्पताल की नर्स ने किया सुसाइड:हॉस्टल के कमरे में लगाया फंदा, दरवाजा तोड़कर शव निकाला, पेरेंटस को किया सूचित

मोहाली के सेक्टर-68 में स्थित एक नामी प्राइवेट अस्पताल की नर्स ने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान श्री आनंदपुर साहिब निवासी सपना (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। डयूटी पर नहीं पहुंची तो हुआ संदेह अस्पताल स्टाफ का हॉस्टल सेक्टर-68 में है, जहां सपना दो से तीन अन्य लड़कियों के साथ रहती थी। घटना के समय उसकी रूममेट अपने घर गई हुई थी। जब सपना अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो अस्पताल की ओर से उसे फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद प्रबंधन ने हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड को भेजा। गार्ड ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। वहां सपना फंदे से लटकी मिली और उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था। कई दिनों से थी परेशान हॉस्टल में रहने वाली कुछ लड़कियों ने बताया कि सपना पिछले कई दिनों से परेशान थी। कुछ ने इसकी वजह अस्पताल में ड्यूटी का दबाव भी बताया। पुलिस का कहना है कि युवती का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद कराया जाएगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *