NH-30 पर बने गड्ढों से हादसों की आशंका बढ़ी:बाइक वालों को हो रही परेशानियों, अब सामाजिक संस्था ने मरम्मत का उठाया जिम्मा

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नैनी नदी पुल के पास सड़क पर बने गड्ढों से यात्री परेशान हैं। 13 अगस्त की रात एक बाइक सवार गड्ढे में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही युवाशक्ति समाज सेवी संस्था चारामा के सदस्य मौके पर पहुंचे। संस्था के अध्यक्ष और पार्षद उत्तम साहू, धर्मेंद्र कुमार साहू, शिव कुमार सिन्हा और अश्वनी सोनी ने गड्ढे को रेत, गिट्टी और सीमेंट से भर दिया। इस मार्ग से बस्तर सहित कई जिलों और राज्यों का संपर्क जुड़ा है। यहां से राज्य और केंद्रीय मंत्रियों का आवागमन भी होता है। हाल ही में हराडुला पुल टूटने के बाद चारामा वार्ड क्रमांक 13 से भिरौद होते हुए हल्बा तक यातायात बढ़ गया है। इस मार्ग पर भी बड़े गड्ढे थे, जिन्हें समाजसेवी संस्था ने समतल करवाया। संस्था सड़क सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। उनका उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति दुर्घटना का शिकार न हो और सभी सुरक्षित अपने घर पहुंचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *