बालोद की हेड कॉन्स्टेबल नर्मदा को राज्य स्तरीय सम्मान:3 बच्चों की मां बनने के बाद कांस्टेबल बनीं, महिला-बाल अपराध मामलों में उत्कृष्ट योगदान

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की सूची में इस बार बालोद जिले की महिला हेड कॉन्स्टेबल नर्मदा कोठारी का नाम भी शामिल है। जिन्हें राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है। नर्मदा कोठारी वर्तमान में बालोद सिटी कोतवाली में पदस्थ हैं। महिला एवं बाल संबंधित अपराधों में उत्कृष्ट विवेचना, समय पर चालान कोर्ट में पेश करने और अनुशासनप्रिय कार्यशैली के लिए उन्हें राज्य स्तरीय पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस परेड के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। परेड के उपरांत सभी सम्मानित पुलिसकर्मी राजभवन भी जाएंगे। तीन बच्चों की मां बनने के बाद शुरू की पुलिस की तैयारी पुलिस विभाग के अनुसार नर्मदा कोठारी बालोद ब्लॉक के ग्राम अरौद की निवासी हैं। उनका विवाह 1993 में हुआ और वे तीन बच्चों की मां बनीं। गांव में युवाओं को पुलिस की तैयारी करते देख उन्होंने भी अपने पति से चर्चा कर तैयारी शुरू की। साल 2003 में उनका चयन राजनांदगांव जिला पुलिस बल में हुआ। राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित इसके बाद उन्होंने राजनांदगांव जिले के कई थानों में सेवाएं दीं। वर्ष 2012 में बालोद जिला गठन के बाद वे अपने गृह जिले में आ गईं। तब से पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में महिला एवं बाल संबंधित अपराधों पर निरंतर कार्य कर रही हैं। इसी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इससे पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी बालोद पुलिस विभाग की एएसपी मोनिका ठाकुर और एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने कहा कि पुलिस विभाग में संयम और अनुशासन किसी भी पुलिस जवान का सबसे महत्वपूर्ण गुण होता है। जिसे नर्मदा कोठारी ने अपने कार्यों से साबित किया है। उनके सम्मानित होने से अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *