छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पिछले 15 दिनों से लापता छात्र की लाश बंद स्कूल में क्षत-विक्षत हालत में मिली है। उसकी हत्या कर शव को बंद स्कूल में छिपाने की आशंका है। बच्चे के गायब होने के बाद से उसके परिजन परेशान थे। उसकी तलाश के लिए थाने से लेकर SP दफ्तर के चक्कर काट रहे थे। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, भरारी गांव का रहने वाला चिन्मय सूर्यवंशी (13) 8वीं का छात्र था। 31 जुलाई की शाम करीब 4.30 बजे अपने घर से निकला था। जिसके बाद घर नहीं लौटा। इससे परेशान परिजन आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करते रहे। साथ ही थाने में भी बच्चे के गायब होने की जानकारी दी। परिजनों ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। पहले देखिए ये तस्वीरें- परिजनों को थी अनहोनी की आशंका चिन्मय के परिवार को शुरू से शक था कि, कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला कर अपहरण कर ले गया है। जिसके चलते वो अपने मासूम बेटे की तलाश के लिए लगातार थाने और एसपी ऑफिस का चक्कर काट रहे थे। निराश परिजनों ने घोषित किया था एक लाख का इनाम तमाम खोजबीन के बावजूद मासूम चिन्मय का कुछ पता नहीं चला। इससे हताश और निराश होकर परिजनों ने उसकी सुरक्षित घर वापसी के लिए आम लोगों से मदद की अपील की थी। उन्होंने पंपलेट भी छपवाया और आसपास के गांव में चस्पा किया। परिजनों ने चिन्मय की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा भी की थी। गांव के ही पुराने स्कूल में मिला शव, हत्या की आशंका वहीं, गुरुवार को गांव के कुछ लोगों को पुराने स्कूल तरफ से बदबू आई, तब लोगों ने वहां जाकर देखा। इस दौरान मासूम चिन्मय की लाश बंद कमरे में दिखी। बच्चे की लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई नरेश चौहान ने बताया कि, डेड बॉडी पूरी तरह से डिकंपोज हो गई है। ऐसे में जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि, बच्चे की हत्या के बाद शव को छिपाया गया है। 10 महीने से बंद है स्कूल पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि, करीब 10 महीने पहले गांव में नया स्कूल भवन बनकर तैयार हुआ था। जिसके बाद स्कूल की कक्षाएं नए स्कूल में शिफ्ट कर दी गई थी। वहीं पुराने स्कूल भवन बंद पड़ा था। पुलिस पर लापरवाही के आरोप परिजनों का आरोप है कि, बच्चे के गायब होने के दूसरे ही दिन एक अगस्त को रतनपुर थाने में सूचना दे दी थी। पुलिस ने बच्चे की जानकारी जुटाकर तलाश करने का भरोसा दिलाया। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान पुलिस की टीम गांव जाकर पूछताछ कर लौट गई। वहीं, परेशान परिजन लगातार पतासाजी करते रहे। ……………………….. छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… तंत्र-मंत्र से अमीर बनने बच्ची को काटकर चढ़ाई बलि: श्मशान के पास भाई-भाभी ने गाड़ा, खोपड़ी-हड्डियां मिलीं, नार्को टेस्ट में बोले-तांत्रिक ने दिया था आइडिया छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भाई और भाभी ने एक 7 साल की बच्ची की बलि चढ़ा दी। बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। बिस्तर से किडनैप कर श्मशान घाट ले गए। तांत्रिक क्रिया के बाद मासूम को चाकू से काटकर मार डाला। लाश को 100 मीटर दूर ले जाकर खेत में गाड़ दिए। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर


