बच्चों ने राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में मन मोहा

भास्कर न्यूज | कोडरमा सेक्रेड हार्ट स्कूल में जन्माष्टमी पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने राधा-कृष्ण के वेश में मंच पर प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग-अलग रूपों में भाग लिया। राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों की साज-सज्जा ने सबका मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने नृत्य किया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों ने अपने विचार रखे। कहा कि आजादी यूं ही नहीं मिली, इसके लिए लाखों लोगों ने जान दी। सीनियर वर्ग में हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखे। प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है। समय पर उन्हें मंच देना जरूरी है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपनिदेशक विनोद कुमार, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, सीमा जैन, दीपक सर्राफ, आशुतोष कुमार गौतम, किशोर कुणाल, सोमा पाल, शशि राज, सुभय कुमार, कामिनी सहाय, सपना शमा, अनुष्का कुमारी, निशा कुमारी, प्रियंका सिंह, प्रियंका गुप्ता, रूबी वर्मा, कुंतल जेठवा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *