जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह अंग्रेजी कविता सुनाओ स्पर्धा

भास्कर न्यूज|कोडरमा जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह अंग्रेजी कविता सुनाओ प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर कविताएं सुनाईं। मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन कर्नल एस. मोहनराव आर थे। उनके साथ प्रभारी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल लालनूनशियामा तथा प्रशासक संतोष कुमार भी मौजूद रहे। कर्नल मोहनराव ने कहा कि कविता पढ़ने से बच्चों की भाषा, शब्द ज्ञान और वाक्य संरचना बेहतर होती है। प्रतियोगिता में विशेष वर्ग में बबई सरकार और आरव कुमार ने पहला, रणवीर को दूसरा और रेयांश को तीसरा स्थान मिला। कनिष्ठ वर्ग में सोनाली कुमारी और ओम राज ने पहला, दैविक सार्थक को दूसरा और रूपेश चंद्र बिरुवा को तीसरा स्थान मिला। वरिष्ठ वर्ग में सौरभ गिरि पहले, आदित्य धनराज को दूसरा और सत्यम कुमार व शौर्य राज को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता का संचालन किरण कुमारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मंसूर आलम, अर्चना कुमारी, नीतू नलिनी, शिप्रा मुखर्जी, अभिमन्यु झा, अनुसूया पालित, सुगंधा साहू, मो. इरशाद, रविनेश बरियार और अजित कुमार की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *