इटखोरी | धनखेरी गांव के इंदौ यादव के 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार यादव स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात तकरीबन 12:45 बजे की है। परिजनों ने बताया कि वह सात बजे संध्या घर से बाहर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन भी किए, मगर पता नहीं चला। 2 रात बजे हम लोग घर से बाहर निकलें तो पुआल रखने वाला माचा में उसका शव गमछा से लटका हुआ मिला। गमछा का एक छोर उसके गर्दन में लगा हुआ था, वहीं गमछे का दूसरा छोर माचा के लकड़ी में बंधा हुआ था। फिर हम लोग सोचे कि वह जिंदा है। इसके बाद उसे किसी तरह नीचे उतारे। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दी है। मृतक प्रमोद पोकलेन मशीन चलाकर घर का जीवन ज्ञापन कर रहा था। वह कुछ माह पूर्व गांव में हीं अपने स्वजाति की बच्ची से लव मैरिज किया था। जिसे लेकर घर में अनबन चल रहा था। मृतक अपने पीछे एक दुधमुंहा बच्चा, पत्नी और भरा पूरा परिवार छोड़कर दुनिया से रुखसत हो गया है। वह 20 दिन पहले छुट्टी लेकर अपना घर आया था। इसी बीच घरेलू विवाद को लेकर वह डिप्रेशन में चल रहा था। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित जांच पूरी कर ली गई है। मृतक युवक घरेलू विवाद को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था।


