वीरता और कर्तव्य परायणता के लिए तिलैया थाना प्रभारी को मिलेगा पदक

भास्कर न्यूज|कोडरमा झारखंड पुलिस के एक आईपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को वीरता, राष्ट्रपति और सराहनीय सेवा पदक मिला है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न श्रेणियों में इन सभी 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से पांच पुलिस अधिकारी और कर्मी को वीरता पदक, एक पुलिसकर्मी को राष्ट्रपति पदक और 11 पुलिसकर्मी को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वीरता पदक पाने वालों में झुमरीतिलैया के थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विनय कुमार शामिल है। जानकारी अनुसार वर्ष 2018 में जब वे लातेहार जिला अंतर्गत छिपादोहर थाना के थाना प्रभारी थें। दिनांक 4 जून 2018 को अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों के साथ थाना अंतर्गत जोबे जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जे०जे०एम०पी० के साथ मुठभेड़ हुई थी। इनके कुशल नेतृत्व में मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जे० जे०एम०पी० के एक सदस्य को मार गिराया गया था। इनके उत्कृष्ट साहस, वीरता एवं कर्तव्य परायणता को देखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस वीरता पदक पदक से सम्मानित किया जायेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *