लुधियाना में आज मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस:कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा करेंगे ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित

लुधियाना में आज (शुक्रवार को) स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) में ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 8.58 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लुधियाना पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। खुद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी फील्ड रहेंगे। समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में 500 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ध्वजारोहण के बाद देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिवारों को मिलेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। खेलों और समाज में अच्छी सेवाएं देने वाले समाज सेवकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *