फरीदकोट में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आज:CM भगवंत मान फहराएंगे तिरंगा, 2000 मुलाजिमों का सुरक्षा पहरा, कई हस्तियों को मिलेगा सम्मान

पंजाब सरकार की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर इस बार राज्य स्तरीय समागम फरीदकोट में मनाया जा रहा है।CM भगवंत मान द्वारा नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 2,000 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, पूरे समारोह स्थल की सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस इस बार इस वजह से भी अलर्ट है, क्योंकि खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम भगवंत मान को हत्या की धमकी दी है। ऐसे में पुलिस किसी भी तरह का कोई रिस्क लेने के मूड़ में नहीं है। पीटीआई बेरोजगार टीचर यूनियन, पनबस कर्मचारी मुलाजिम समेत कई मुलाजिम जत्थेबंदियों के नेताओं को पुलिस ने नजरबंद किया गया है। टिल्ला बाबा फरीद में होंगे नमन सीएम राज्य स्तरीय प्रोग्राम में शामिल होने के लिए वीरवार शाम को फरीदकोट पहुंचे थे। फरीदकोट पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत हुआ। इसके बाद, वह रात को दरबारगंज रेस्ट हाउस में रुके थे। पता चला है कि सुबह वह पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में भी नमन करने पहुंचेंगे। उसके बाद वह राज्यस्तरीय प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। फिर वह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां पेश की जाएंगी।अंत में, सीएम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 हस्तियों , पुलिस मुलाजिम और स्वतंत्रता सेनानियो के परिवार को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके 4 पुलिस मुलाजिमों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक और 15 अधिकारियों व कर्मचारियों को पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित होने वाले मुलाजिम: मुख्यमंत्री का उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा पदक पाने वाले मुलाजिम: 26 सम्मानित होने वाली हस्तियां प्रशंसा पत्र से सम्मानित की जाने वाली हस्तियों में अमृतसर से डॉ. अनुपमा गुप्ता, रूपनगर से मास्टर तेगबीर सिंह, पटियाला से सरूपइंदर सिंह, होशियारपुर से रतन लाल सोनी, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. हितेंद्र सूरी, अमृतसर से गुलशन भाटिया, मलेरकोटला से रिफ़त वहाब, लुधियाना से रामा मुंजाल, होशियारपुर से बलदेव कुमार, बठिंडा से अपेक्श, पटियाला से गुलजार सिंह पटियालवी, पटियाला से डॉ. बलदेव सिंह, होशियारपुर से श्री बलराज सिंह चौहान, जालंधर से डॉ. परमजीत सिंह, लुधियाना से मास्टर युवराज सिंह चौहान, बठिंडा से कृष्ण कुमार पासवान, अमृतसर से राजीव मदान, बठिंडा से जसकरन सिंह, होशियारपुर से डॉ. पवन कुमार, होशियारपुर से डॉ. हरबंस कौर, होशियारपुर से डॉ. राज कुमार, होशियारपुर से डॉ. महिमा मिन्हास, होशियारपुर से मिस निशा रानी, कोटकपूरा से डॉ. पी.एस. बराड़, कोटकपूरा से डॉ. रवि बांसल और जालंधर से अभिनव शूर शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *