पंजाब के तीन जिलों में यलो अलर्ट:औसत तापमान 3.3 डिग्री गिरा; स्थानीय लोगों व प्रशासन ने अमृतसर में नहरी फाड़ देर रात भरा

पंजाब में आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जबकि अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। बीते दिन पंजाब के विभिन्न जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर से गुजरने वाली सभरां ब्रांच नहर रईया के पास ओवर फ्लो हो गया। जिसका असर तीन गांवों में देखने को मिली। जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। एक हिस्सा जहां से पानी ओवर फ्लो होकर गांवों में खेतों तक पहुंचा, उसे देर रात भर दिया गया। डीसी अमृतसर साक्षी साहनी ने जानकारी दी कि स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन की टीम ने इस मुश्किल काम को करने में सफलता हासिल की। वहीं, होशियारपुर में भी हिमाचल से आने वाले नदी नाले उफान पर हैं। होशियारपुर का भंगी-चो ओवरफ्लो होकर बह रहा है। पुलिस ने भी स्थानीय लोगों से अपील की है कि प्रमुख पुलों का प्रयोग करें और ओवर फ्लो नदी-नालों को क्रॉस ना करनें। पंजाब का तापमान सामान्य से नीचे गिरा पंजाब में बीते दिन अधिकतर जिलों में बारिश देखने को मिली। अमृतसर में 14 मिमी, लुधियाना में 18 मिमी, पटियाला में 1 मिमी, होशियारपुर में 62 मिमी, मोहाली में 14.5 मिमी, पठानकोट में 4 मिमी, रूपनगर में 10.5 मिमी, एसबीएस नगर में 15 मिमी बारिश देखने को मिली। बारिश के चलते राज्य के अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद राज्य का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे गिरा। कल भी राज्य में बारिश के आसार पंजाब में कल, शनिवार भी बारिश के आसार बने हुए हैं। राज्य में मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में तेज बारिश की संभावनाएं जताई हैं। लेकिन उसके बाद कई दिन मौसम सामान्य रहेगा। जिसके चलते तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *