14 एमएम बारिश से सड़कें पानी में डूबी, पारा 5 डिग्री गिरा

अमृतसर | वीरवार को 14 एमएम बारिश से शहर की कई सड़कें पानी में डूब गई। इसके अलावा पंजाब रोडवेज की वर्कशॉप और बस स्टैंड में बरसाती पानी जमा हो गया। वहीं सुल्तानविंड रोड, चमरंग रोड, ढपई रोड, जहाजगढ़, रणजीत एवेन्यू में कई जगह सड़कों पर बरसाती पानी जमा हो गया। वहीं बारिश के चलते पारा 5 डिग्री की गिरावट के साथ 29.6 डिग्री रहा। रात का पारा भी 2 डिग्री गिरकर 26.4 डिग्री रहा। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 और 16 अगस्त को बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *