बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसजीपीसी ने गुरुद्वारों में राहत केंद्र स्थापित किए

भास्कर न्यूज | अमृतसर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विभिन्न गुरुद्वारों में राहत केंद्र स्थापित किए हैं। कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि राहत केंद्रों में लोगों के रहने, लंगर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था की गई है। बाढ़ पीड़ितों की सुविधा के लिए गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब पातशाही बाबा बकाला, गुरुद्वारा श्री बावली साहिब गोइंदवाल साहिब तरनतारन में केंद्र स्थापित किए गए हैं। गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी रामदास, गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब डेरा बाबा नानक, गुरुद्वारा चोहला साहिब तरनतारन, गुरुद्वारा भाई तारा सिंह जी शहीद गांव वान तरनतारन, गुरुद्वारा बाबा बीर सिंह जी गांव रत्तोके तरनतारन में सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए संबंधित गुरुद्वारा प्रशासकों से संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *