अमृतसर | रानी का बाग स्थित उप्पल न्यूरो अस्पताल में आजादी दिवस के उपलक्ष्य पर हड्डियों एवं जोड़ो से संबंधित रोगों की जांच के लिए मुफ्त चेकअप कैंप 17 अगस्त को लगाया जाएगा। कैंप में हड्डियों में कमजोरी का पता लगाने के लिए बीएमडी टेस्ट भी मुफ्त किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रकार की जांचों एवं ऑपरेशन पर विशेष छूट दी जाएगी। हड्डी रोगों के माहिर डा. पर्व ओहरी ने बताया कि हड्डियों की समस्याएं जैसे लगातार घुटनों एवं जोड़ों का दर्द, सूजन, जकड़न, जोड़ों से कड़कड़ की आवाजें आना, चलने या खड़े होने और चौकड़ी मार कर बैठने में कठिनाई होना, जोड़ों में सूजन कैल्शियम की कमी पुरानी चोट, खेल के दौरान लगी चोट, इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखने पर हड्डी रोग विशेषज्ञ से मिलें। डॉ. पर्व ने कहा कि इस आजादी दिवस पर जोड़ों की दर्द से भी आजादी पाए और इस मुफ्त कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।


