वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करने के आरोप में दो पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना छेहर्टा पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करने और पैसों की मांग करते हुए धमकी देने के आरोप में महिला सहित 2 लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान महिला आरती और बलजिंदर सिंह निवासी दर्शन सिंह एवेन्यू के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अश्नील कुमारन निवासी गांव काले घन्नुपूर ने बताया कि महिला ने उस पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा बलजिंदर सिंह ने महिला के साथ की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करते हुए धमकी दे रहा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच की तो पता चला कि महिला ने झूठे आरोप लगाए हैं और बलजिंदर सिंह ने अपराध किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *