डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया 79वां ‘जश्न-ए-आजादी’ का दिवस

अमृतसर | डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल अंजना गुप्ता की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम का नाम ‘जश्न-ए-आजादी’ रखा गया। मुख्य अतिथि के रूप में अमृतसर के जाने-माने सज्जन डॉ. रवि कुमार महाजन पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रांगण में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। मुख्य अतिथि ने तिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़कर स्वतंत्रता का संदेश दिया। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रिंसिपल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा 5वीं के बच्चों ने देशभक्ति से भरे गीत, कविताएं और समूह नृत्य पेश किए। बच्चों के मनमोहक गीतों ने माहौल को देशप्रेम से भर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सिपाहियों पर आधारित नाट्य मंचन किया। डॉ. रवि कुमार ने बच्चों के जोश और प्रस्तुतियों की तारीफ करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *