राज्य अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष का स्वागत

भास्कर न्यूज| अमृतसर पंजाब सरकार द्वारा जतिंदर मसीह गौरव को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर डायोसिस ऑफ अमृतसर, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के पदाधिकारियों और पादरियों ने उनका स्वागत किया। जालंधर से शुरू हुआ रोड शो अमृतसर के गोल्डन गेट होते हुए कोर्ट रोड स्थित सेंट पॉल चर्च तक पहुंचा, जहां सम्मान समारोह आयोजित हुआ। डायोसिस के वित्त सचिव ओम प्रकाश ने गौरव का स्वागत करते हुए कहा कि वह सभी संप्रदायों के भेदभाव मिटाकर अल्पसंख्यकों के हित में काम करें। अमृतसर डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (एडीटीए) के सचिव डैनियल बी दास ने भरोसा जताया कि नए अध्यक्ष ईसाइयों समेत सभी अल्पसंख्यक समुदायों के मुद्दों को हल करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे और आपसी भाईचारा मजबूत करेंगे। अपने संबोधन में जतिंदर मसीह गौरव ने कहा कि वह पंजाब के सभी अल्पसंख्यकों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम करेंगे तथा सभी धर्मों के बीच सम्मान और समझ का माहौल बनाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *