अमृतसर | लोहगढ़ गेट स्थित आर्य गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। स्कूल की प्रिंसिपल मंजू की अध्यक्षता में करवाए कृष्ण जन्माष्टमी समारोह दौरान छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण के रूप में सजधज कर स्कूल पहुंचे। उन्होंने सुंदर नृत्य करके सभी का मनमोह लिया। स्टूडेंट्स की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, कविता वाचन और नृत्य प्रस्तुत किया गया। जय हिंद के नारे के साथ ही सारा स्कूल प्रांगण गुंज उठा। इस मौके पर प्रिंसिपल मंजू ने सभी टीचरों और स्टूडेंट्स को आजादी दिवस की बधाई दी। इस मौके पर स्कूल की उप प्रिंसिपल पूनम भाटिया, रूपाली समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


