अमृतसर | ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन (एआईओसीडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे, महासचिव राजीव सिंघल व प्रदेश प्रधान सुरिंदर दुग्गल ने गृहमंत्री अमित शाह को भेजे पत्र में दवाइयों की आनलाइन बिक्री पर पाबंदी लगाने की मांग की है। पत्र में शिंदे, सिंघल व दुग्गल ने कहा कि कुछ ई कामर्स प्लेटफार्म द्वारा दवाइयों की अवैध ऑनलाइन बिक्री की जा रही है, 10 मिनट में डिलीवरी का भी दावा किया जा रहा है, इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। दुग्गल ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश एवं औषधि व प्रसाधन सामग्री अधिनियम के स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद उक्त प्लेटफार्म द्वारा बिना डाक्टर की पर्ची व प्रिस्क्रिप्शन के इसे धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा िक ऑनलाइन बिक्री से कंपनियों लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही हैं।


