अमृतसर| खोसला बिरादरी की तरफ से हर साल करवाई जाती मेल संबंधी मीटिंग बरादरी के जठेरों के स्थान सिद्ध बाबा कामदेव मंदिर इंडस्ट्रियल एरिया बटाला अलीवाल रोड पर की गई। जिसमें खोसला बरादरी के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके खोसला परिवारों की तरफ से वार्षिक मेल करवाने संबंधी विचार-विमर्श किया गया। इस संबंधी प्रधान सुनील खोसला ने बताया कि बरादरी की पहली मेल 16 अगस्त दिन श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के महा पवित्र दिन को सिद्ध बाबा कामदेव मंदिर बटाला तथा बरादरी की दूसरी मेल 23 अगस्त दिन शनिवार को बटाला डेरा बाबा नानक रोड पर पड़ते गांव दूंबीवाल में करवाई जा रही है। इस मौके मेल मनाने संबंधी खोसला परिवारों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई।


