स्टूडेंट्स सादगी वाला जीवन अपनाएं: गड़गज्ज

भास्कर न्यूज | अमृतसर 21वीं सदी में सिख धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए बच्चों को धार्मिक, आध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ दुनियावी व वैज्ञानिक शिक्षा की भी बहुत जरूरत है। खालसा कालेज की इमारत यहां का वातावरण, आध्यात्मिक व दुनियावी ज्ञान के लिए बहुत अनुकूल है। इन शब्दों का प्रगटावा कालेज में नए सेशन की शुरुआत के संबंध में परमात्मा का ओट आसरा लेते हुए करवाए गए अरदास दिवस धार्मिक समारोह के अवसर पर विशेष तौर पर स्टूडेंट्स को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने किया। उन्होंने कालेज की इस परंपरा की प्रशंसा करते हुए स्टूडेंट्स को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को सादगी वाला जीवन अपनाने की भी शिक्षा दी। इस धार्मिक समारोह के अवसर पर भाई कुलविंदर सिंह द्वारा अरदास की गई। इससे पहले कालेज प्रिंसिपल डा. आत्म सिंह रंधावा ने कहा कि खालसा कालेज गवर्निंग कौंसिल की अध्यक्षता में नए सेशन 2025-26 के स्टूडेंट्स की चढ़दी कलां के लिए कालेज कैंपस स्थित गुरुद्वारा साहिब में रखवाएं गए श्री अखंड पाठ जी के भोग डालने के बाद कीर्तन व अरदास करके परमात्मा का ओट आसरा लिया गया। इस अवसर पर मनोहर कीर्तन किया गया सिंह गिल, सरबजीत सिंह होशियारनगर, खालसा कालेज सीसे स्कूल प्रिंसिपल डा. इंद्रजीत सिंह गोगोआनी आदि के अलावा बड़ी गिनती में विद्यार्थी हाजिर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *