बीजेपी-SAD के गठबंधन पर मंत्री सिरसा का इनकार:बोले-पंजाब में हम 2022 से ही अकेले चल रहे; सच्चा अकाली दल कौन सा है

पंजाब में बीजेपी का शिरोमणि अकाल दल के साथ गठबंधन से बीजेपी के सीनियर नेता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने साफ इनकार किया है। वह आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे हुए थे। उनका कहना है कि पंजाब में हम 2022 से ही अकेले चल रहे हैं। पंजाब में बीजेपी अकेले ही चलेगी। शिरोमणि अकाली दल का ग्राफ बहुत नीचे जा चुका है। वहीं, उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग को वापस लेने के लिए कहा- मैं पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का धन्यवाद करता हूं। भगौड़ा दल जो पंजाब में लूटने के लिए आया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया है। वहीं, बीजेपी के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने भी सुखबीर बादल को सलाह दी है कि वह अपनी पार्टी पर चिंतन करें। बेअदबी के बाद इन्हें लोगों ने स्वीकार नहीं किया एक अकाली दल कहता है कि हमें अकाल तख्त साहब ने बनाया, जबकि दूसरा कहता है कि हम सच्चे अकाली दल हैं। जल्दी ही लोगों को इस अकाली दल पर भी फैसला लेना होगा। श्री अकाल तख्त साहब से जो फैसला हुआ था, उस पर सभी को खड़े होना चाहिए। अकाल तख्त महान है, सिख कौम की शान है। सुखबीर बादल आत्मचिंतन करे सुखबीर बादल के आरोपों पर जवाब देते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को आरोप लगाने की जगह आत्मचिंतन करना चाहिए। अगर उन्होंने आत्मचिंतन किया होता और घर की तरफ ध्यान दिया होता, तो यह स्थिति नहीं होती। कल सुखबीर बादल ने आरोप लगाया था कि सेंट्रल सरकार के साथ अकाली दल को तोड़ा गया। उन्होंने दूसरे दल बनाने के लिए अकाली नेताओं, खासकर ज्ञानी हरप्रीत सिंह की भूमिका पर सवाल उठाए थे। किसान विजय दिवस मनाया पंजाब सरकार द्वारा लैंड पूलिंग वापस लेने पर आज पूरे पंजाब में किसान विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के पंजाब कार्यालय में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी महारानी परनीत कौर समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *