अमृतसर| गांव सबराई के जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी की सहायता के लिए बाबा अमनदीप सिंह डेरा मुखी अमीर सिंह कटरा कर्म सिंह के आशीर्वाद से समाज सेवक गुरचरण सिंह चन्ना (चूड़े वाले) और ट्रैफिक एजुकेशन सैल के इंचार्ज दलजीत सिंह पहुंचे। इस दौरान चन्ना और दलजीत सिंह ने एक सगे “मामा’ की तरह अपना फर्ज निभाते हुए लड़की को “सुहाग चूड़ा’ एवम “कलीरे’ के अलावा दिलजीत सिंह ने लड़की को “पांच सूट’ और बारात के खान पान के लिए रसद के समान के लिए भी रुपए भेंट किए।


