राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार से गुरुवार को राजभवन में झारखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के संयोजक कंजीव लोचन के नेतृत्व में शिक्षक मिले और लंबित प्रमोशन समेत उच्च शिक्षा से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 2008 में नियुक्त विवि शिक्षक 2012 से ही प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। 2018 से 2020 के बीच नियुक्त शिक्षकों का प्रमोशन भी लंबित है। राज्य के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के लगभग 4000 पद खाली हैं। इस मुद्दे पर राज्यपाल से दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है।


