बिलासपुर में डिप्टी CM साव ने किया ध्वजारोहण:जवानों ने जश्ने आजादी पर किया मार्च पास्ट; स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर दी प्रस्तुति

बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में डिप्टी सीएम अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इससे पहले जवानों ने मार्च पास्ट कर हर्ष फायर किया। वहीं समारोह में स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया है। इसके साथ ही शहर के साथ ही जिले भर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। स्कूलों के साथ ही शासकीय कार्यालय और सार्वजनिक जगहों पर सुबह 7 बजे ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान देश की आजादी में अपनी जान गंवाने वाले वीर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि भी दी गई। डिप्टी सीएम साव ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सुबह 9 बजे ध्वाजारोहण किया। जिसके बाद डिप्टी सीएम साव ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों ने सलामी के साथ हर्ष फायर किया। सीआरपीएफ, जिला बल, एनसीसी, एनएसएस के जवानों ने मार्च पास्ट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *