छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जनमाष्टमी व झूला उत्सव का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में शहर समेत आसपास गांव से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस विभाग ने चार पहिया व दो पहिया वाहनों के लिए रूटचार्ट बनाया है। जिसमें कुछ रास्तों पर वाहनों के आने-जाने में प्रतिबंध कर डायवर्सन रूट जारी किया है। 14 अगस्त से 18 अगस्त तक कुछ रास्तों को वनवे भी किया गया है। वहीं रेल्वे स्टेशन से चक्रधरनगर की ओर जाने वाली यातायात सुभाष चौक होते हुए गद्दी चौक से डायवर्ट होकर चांदनी चौक या सर्किट हाउस के रास्ते चकधनगर की ओर जा सकते हैं। चक्रधनगर नगर से रेल्वे स्टेशन की ओर आने वाली यातायात शहीद चौक से सारंगढ़ चौक से मालधक्का रोड होते हुए रेल्वे स्टेशन आ सकती है। इन्हें बनाया गया पार्किंग स्थल
1. मिनी स्टेडियम (चक्रधरनगर की ओर से आने वाली वाहनों के लिए)
2. रामलीला मैदान (केवड़ाबाड़ी की ओर से आने वाली वाहनों के लिए)
3. नटवर स्कूल (कोतरारोड मार्ग की ओर से आने वाली वाहनों के लिए)
4. पुराना सारंगढ़ बस स्टैण्ड (सारंगढ़-चंद्रपुर की ओर से आने वाली वाहनों के लिए)
5. गांधी गंज (शहर के आमजनों के वाहनों के पार्किंग के लिए) प्रतिबंधित पाइंट (चार पहिया, दो पहिया और आटो वाहन)
1. गद्दी चौक
2. सुभाष चौक
3. सारंगढ़ चौक
4. ओव्हर ब्रीज (गोगाराईस मिल)
5. कोष्टापारा तिराहा
6. सिल्वर पैलेस तिराहा


