गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गुरुकुल खेल मैदान पेण्ड्रारोड में आयोजित किया गया। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरम लाल कौशिक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और SP एस आर भगत के साथ परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि कौशिक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दृढ़ संकल्प की बात कही गई। समारोह में शांति और सद्भावना के प्रतीक के रूप में तिरंगे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। इस दौरान 60 शासकीय सेवक सम्मानित हुए। शहीद के परिवार वालों का सम्मान कार्यक्रम में नक्सली मुठभेड़ में शहीद स्वर्गीय शिव नारायण सिंह बघेल के परिजनों को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मिश्री देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परेड प्रतियोगिता में एनसीसी पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा को प्रथम स्थान मिला। जिला पुलिस बल द्वितीय और रेड क्रास शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड तृतीय स्थान पर रहे। समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 60 शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


