तिरंगा यात्रा: देशभक्ति के नारों से गूंज उठी रेलनगरी

भास्कर न्यूज | बंडामुंडा रेलनगरी बंडामुंडा में भारतीय जनता पार्टी ने “घर-घर तिरंगा” अभियान का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में कई अनुष्ठान समितियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर देशभक्ति का संदेश दिया। भाजपा बंडामुंडा मंडल अध्यक्ष लखन लोहार की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में रिटायर्ड आर्मी अफसर चारों पूर्ति और आनंद कुमार सिंह अतिथि के रूप में शामिल हुए। यात्रा डी-केबिन से शुरू होकर डी-सेक्टर दुर्गा पूजा मंडप होते हुए सी-सेक्टर स्थित मधु मंडप तक पहुंची। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, डी-केबिन योगा टीम और रेलवे पेंशनर संगठन के सदस्य यात्रा में शामिल हुए। सभी ने देशप्रेम का जज्बा दिखाया। मधु मंडप पर मधु बाबू की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मां सम्लेश्वरी अनुष्ठान समिति ने बी-सेक्टर स्थित कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर क्लब पहुंची। वहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान तिरंगे और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा। लखन लोहार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश फैलाना है। मौके पर लखन लोहार, सचिन सारंगी, मधु लता, उर्मिला सोना, हरि डोरा, सुजीत परेडा, रीना कौर, गायत्री जाना, सीएच मंडल, महादेव , बी बांदाकी और केबी राव मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *