जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। मंत्री जायसवाल ने कलेक्टर रोहित व्यास और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश पढ़ा। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे छोड़े गए। पुरुष और महिला टुकड़ियां परेड में शामिल समारोह में 13 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया। रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंट ने मुख्य परेड कमांडर के रूप में नेतृत्व किया। उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर ने टू आईसी का दायित्व निभाया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, छत्तीसगढ़ पुलिस बल, छत्तीसगढ़ बल महिला, नगर सेना पुरुष और महिला टुकड़ियां शामिल हुईं। इसके अलावा सेजेश हिंदी माध्यम एनसीसी जूनियर, ज्वाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी एअर विंग एनसीसी, महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एनएसएस बालिकाएं, सरस्वती शिशु मंदिर, वनवासी कल्याण आश्रम और सेंट जेवियर शांति भवन के स्काउट गाइड ने भी परेड में भाग लिया। शहीदों के परिवार से मिले मंत्री जायसवाल समारोह में मुख्य अतिथि जायसवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इन अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने जिले उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें राजस्व विभाग 10, वन विभाग के 7, पुलिस विभाग के 24, स्वास्थ्य विभाग के 10, महिला बाल विकास विभाग के 6, जिला आयुष कार्यालय के 04, जिला नगर सेनानी जशपुर के 2, भू-अभिलेख शाखा जशपुर के 4, जिला जनसंपर्क कार्यालय के 3, जिला पंचायत के 21 और शिक्षा विभाग के 16 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के 10, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण के 2, सहायक संचालक रेशम विभाग के 4, शासकीय रा.भ.रा.एनईएस पी. कॉलेज के 5, जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा के 3, नगरपालिका के 3, उद्यान विभाग के 1, आर.ई.एस विभाग के 1, सूचन प्रौद्योगिकी के 1, जिला सूचना और विज्ञान केन्द्र के 1, सहायक आयुक्त विभाग के 2, लोक निर्माण विभाग के 2, यूनिसेफ परियोजना के 10 सहित लगभग 152 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सर्किट हाउस में किया सिंदूर के पौधे का रोपण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सर्किट हाउस के प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत सिंदूर के पौधे का रोपण किया। इसके माध्यम से सभी ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


