डिप्टी सीएम ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण:बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को लेकर की समीक्षा बैठक

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल शनिवार को अपने रीवा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने बसावन मामा गौवंश वन्य विहार को लेकर समीक्षा बैठक की और जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जहां उन्होंने कार्य योजना के मुताबिक फ्रंट एरिया डेवलपमेंट का कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार आर्थिक संसाधन हासिल कर आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है, यहां से उत्पादित सामग्री को अनुबंध कर विक्रय करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपना पूरा ध्यान देकर व्यवस्था दुरुस्त करेंगे। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र शुक्ल ने 1 माह पहले भी 29 नवंबर को गौवंश वन्य जीव अभ्यारण्य का निरीक्षण किया था। बताया गया कि प्रयागराज कुंभ में भाग लेने वाले कुछ बड़े संत रीवा के बसामन मामा पहुंचेंगे, इससे पहले सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। शनिवार को अपने रीवा प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित OPD और अस्पताल विस्तार भवन निर्माण के काम का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जिला चिकित्सालय में सर्व सुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर में अब अत्याधुनिक मशीनों से नेत्र रोगियों का इलाज होगा। जटिल नेत्र सर्जरी भी की जाएगी। इस सुविधा के हो जाने से अब नेत्र रोगियों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में मौजूद ऑपरेशन थियेटर में 76 लाख रूपए की लागत से अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. एमएल गुप्ता, नेत्र चिकित्सक डॉ. नेहा तिवारी सहित चिकित्सक और अन्य लोग भी मौजूद रहे। तस्वीरों में देखिए,,,

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *