अवधूत दादा गुरु का लोगों ने स्वागत किया:800 परिक्रमावासियों के साथ ग्राम साकड़ी पहुंचे, 1500 दिनों से सिर्फ जल ग्रहण कर रहे

मां नर्मदा के संरक्षण और पर्यावरण रक्षा का संदेश देते हुए संतश्री अवधूत दादा गुरु करीब 800 परिक्रमावासियों के साथ जिले में पहुंचे। दादा गुरु ने शुक्रवार शाम मथवाड़ से जिले में प्रवेश किया था। शनिवार को उनका जिले के ग्राम साकड़ी में आगमन हुआ। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। निराहार महाव्रत साधना कर रहे दादा गुरु दादा गुरु 1500 दिनों से अखंड और कठोर निराहार महाव्रत साधना कर रहे हैं। जिसके तहत वे सिर्फ मां नर्मदा का जल ग्रहण करते हैं। कोई भी आहार ग्रहण नहीं करते। संतश्री हर दिन 25-30 किमी की पैदल यात्रा करते हैं। स्थानीय जयपालसिंह खरत ने बताया कि संतश्री इस समय जिले में प्रवास पर है। साकड़ी में रात्रि विश्राम के दौरान दादा गुरु ने मां नर्मदा के संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा को लेकर उद्बोधन दिया। संतश्री आगे जिलेभर में जहां भी विहार करेंगे, वहां स्थानीय श्रद्धालुओं की टोली उनके साथ रहेगी। हर सुबह त्रिवेणी का करते हैं रोपण दादा गुरु जहां से भी सुबह अपनी यात्रा प्रारंभ करते हैं। वहां पौधों की त्रिवेणी का रोपण करते हैं। मथवाड़ में भी उन्होंने शनिवार को त्रिवेणी का रोपण किया। रविवार को वे साकड़ी में पौधारोपण करेंगे। दादा गुरु के भ्रमण के दौरान एसडीएम सीजी गोस्वामी, एसडीओपी महिला सुरक्षा बीएल अटादे, बखतगढ़ थाना प्रभारी आशा बामनिया भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *