लुधियाना में नहर में मिला कूरियर कर्मी का शव:गले पर चोट के निशान, पास में खड़ी दिखी बाइक; 4 दिन से लापता था

लुधियाना में आज यानी शनिवार को एक कूरियर कर्मी का शव नहर से मिला है। जगराओं के ख्वाजा बाजू में रहने वाले 27 वर्षीय तरुण शर्मा का शव अबोहर ब्रांच की अखाड़ा नहर से मिला है। तरुण मंगलवार से लापता था। उसकी बाइक गुरुद्वारा चरण घाट के पास नहर किनारे खड़ी मिली थी। तरुण डिस्पोजल रोड पर परिवार के साथ रहता था। वह कूरियर सर्विस और फाइनेंस कलेक्शन का काम करता था। शनिवार सुबह 9 बजे शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस दोपहर 3 बजे मौके पर पहुंची। मृतक के चचेरे भाई संदीप शर्मा ने बताया कि शव के गले पर गहरे निशान थे। गला दबाए जाने के स्पष्ट सबूत मिले हैं। आंखें बाहर निकली हुई थीं और शव पर कपड़े भी नहीं थे। शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। रविवार को पोस्टमॉर्टम होगा। मृतक के भाई योगेश शर्मा, पिता राजीव शर्मा और चचेरे भाई संदीप शर्मा ने थाना सिटी में अपने बयान दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *