70 वर्षीय पड़ोसी ने 8 वर्षीय बच्ची का रेप किया:फाजिल्का में कपड़ों पर खून दिखा, पड़ोसी के घर खेलने गई थी

फाजिल्का में 70 वर्षीय पड़ोसी का 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। घटना अबोहर के थाना नंबर एक के क्षेत्र की है। बच्ची दोपहर 3 बजे पड़ोसी के घर खेलने गई थी। कुछ समय बाद जब वह घर लौटी तो पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। मां द्वारा पूछने पर बच्ची ने रोते हुए 70 वर्षीय पड़ोसी द्वारा किए गए रेप की बात बताई। बच्ची के कपड़ों पर खून के निशान देखकर परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर शिल्पा ने प्राथमिक जांच में रेप की पुष्टि की है। आगे की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। फाजिल्का के रहने वाले पीड़िता के परिवार ने कुछ समय पहले ही इस क्षेत्र में किराए का मकान लिया था। बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ती है। थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि शाम 6 बजे अस्पताल से रिपोर्ट मिली है। महिला पुलिस कर्मचारी को बच्ची और परिजनों के बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *