लुधियाना में आज यानी शनिवार को बाइक सवार नकाबपोश दंपती ने दादा के साथ दूध लेने आई ढाई साल की बच्ची को अगवा कर लिया। घटना जगराओं के अगवाड़ ख्वाजा बाजू की है। बच्ची दादा के साथ बाजार में दूध लेने आई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक नकाबपोश युवक और महिला आए। उन्होंने बच्ची को दादा के हाथों से छीन लिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी जसज्योत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। शहर और गांवों में नाकाबंदी की गई। अन्य थानों को भी सूचना दी गई। बच्ची की दादी गुरवंत कौर ने बताया कि बाइक पर बैठी महिला बच्ची की मां हो सकती है। बच्चों को मां ही लेकर गई-दादा
जगराओं, शहर के मोहल्ला मुकंदपुरी के रहने वाले रमनदीप नामक व्यक्ति ने थाना सिटी पुलिस को अपनी 3 साल की बच्ची के किडनैप होने की शिकायत दी थी। इससे पहले कि पुलिस को लीगल एक्शन लेती उससे पहले ही अगवा के मामले को शनिवार की देर शाम को असली सच सामने आ गया। जांच में पता चला कि बच्ची को कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि उसकी मां ही लेकर गई थी। दरअसल, रमनदीप और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और पत्नी कुछ समय से उससे अलग रह रही थी। डीएसपी जसजोत सिंह ने बताया कि यह कोई किडनैपिंग का मामला नहीं था। बच्ची का फैसला अब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी करेगी।


