बकरी को बचाने में पलटा अलकतरा से भरा ट्रक:राउरकेला से बंगाल जा रहा वाहन गुमला में दुर्घटनाग्रस्त, चालक ने कूदकर बचाई जान

गुमला जिले में अलकतरा से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा पालकोट प्रखंड के बघिमा गांव में गनजई नदी के पास शनिवार शाम को हुआ। ट्रक चालक बिजय रॉय ने बताया कि वह राउरकेला से बंगाल की ओर जा रहा था। नदी के पास अचानक एक बकरी सड़क पर आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। चालक ने तत्काल ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। उसे मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, ट्रक से गिरा अलकतरा नदी में चला गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार तरुण कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *